मनपा-पुलिस ने की शहर डांस बारो के गुप्त तहखानों पर कार्रवाई

सुरेश चौहान. उल्हासनगर: उल्हासनगर में देर रात तक चलने वाले डांस बार की वजह से शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस उपायुक्त प्रमोद शेवाले और मनपा प्रशासन ने संयुक्त रूप से मिलकर शहर के कई नामचीन डांस बारो के गुप्त तहखानों पर संयुक्त रूप से तोडू कार्यवाही की गई. पुलिस व मनपा प्रशासन के इस कार्रवाई से डांस बार चालकों में हड़कंप मच गया है बात दे कि शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस उपायुक्त प्रमोद शेवाले ने मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख को पत्र देकर शहर के कई डांस बार मे डांस बारबालाओं को छुपाने के लिए बने तहखानों को नष्ट करने की मांग की थी। पुलिस उपायुक्त के पत्र पर संज्ञान लेते हुए डांस बार के तहखाने तोड़ने का निर्देश मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने सबन्धित विभाग को देने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मनपा ने उल्हासनगर शहर ,एप्पल बार,हंड्रेड डे,चांदनी बार,आंचल पैलेस,राखी बार,होटल 90 नामक 6 आर्केस्ट्रा डांस बारो में बने खुफिया तहखानों पर २६ फरवरी बुधवार शाम को उल्हासनगर महानगरपालिका के कर्मचारियों ने तोडू कार्यवाही करते हुऐ नष्ट कर दिया। इस दौरान मनपा के सहायक आयुक्त गणेश शिम्पी, प्रभाग अधिकारी भगवान कुमावत,सोनावणे सहित मनपा के कई कर्मचारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।